It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। महिला जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नाथद्वारा शहर के निजी होटल में नगर महिला सदस्यों ने रंगीलो सावन के तहत महिलाओ के लिए लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी,पीसीसी सदस्य व पूर्व सभापति आशा पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमदेवी जाट व प्रदेश सचिव हिमानी नंदवाना के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगरध्यक्ष गौरी चौधरी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओ ने लहरिया परिधान धारण कर भजन संगीत, ढोल नृत्य, ग्रुप राजस्थानी नृत्य, एकल नृत्य, रैंप वॉक, चेयर रेस सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित महिला सदस्यो का मन मोहा। कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका एसएसपी की संचालिका कीर्ति सोनी,बांधनी बुटीक की संचालिका सोनाली विजयवर्गीय,डांस कोरियोग्राफर मोना उपाध्याय व निशा प्रजापत ने निभाई। कार्यक्रम में महिलाओ को श्रावण मास की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। सावन व लहरिया महोत्सव में जिले भर की महिला सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षा चौधरी ने बताया कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति में भक्ति,उत्सव व पर्यावरण के प्रति आस्था को परिभाषित करने का प्रतीक है। महिलाओ के यह आयोजन नारी शक्ति की सृजनात्मकता को पुरस्कृत करते है साथ ही समाज मे संस्कृति की एकता को मजबूत करने का कार्य करते है।
केन्द्रीय स्कूल शिक्षा व साक्षरता सचिव ने किया राजकीय विद्यालयों . . .
2025-08-02 17:46:28
विधानसभा में युवा संसद - तेरह राज्यों के युवा पक्ष-विपक्ष में बैठ . . .
2025-08-02 17:44:18
पूर्व बीजेपी-प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी बने राज्य वित्त आयोग के . . .
2025-08-02 12:47:41
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना -जयपुर के किसानो को हस्तांतर . . .
2025-08-02 17:52:01
रेलवे ने कहा-52 ट्रेनों में 69 कोच बढ़ाए जाएंगे:अब स्लीपर में कर . . .
2025-08-02 12:52:18
जयपुर-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट्स रद्द . . .
2025-08-02 12:42:24