
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम 7 बजे निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 अभी भी टनल में फंसे हैं। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में कुल 22 लोग फंसे थे। इसमें 12 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। टनल से 7 शव भी बरामद हो चुके हैं।
बाहर निकाले गए 19 लोगों में 12 घायल हैं। घायलों में 6 राज्यों के लोग शामिल हैं- झारखंड के 6, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के 1-1 घायल। मृतकों में 3 राज्यों के लोग शामिल हैं- उत्तर प्रदेश के 3, उत्तराखंड के 2 और छत्तीसगढ़ के 2 लोग।
टनल के अंदर पानी और मलबा आने से रेस्क्यू में दिक्कत हो रही है। NDRF, SDRF, ITBP और प्रशासन की टीमें लगातार बचाव में जुटी हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टनल के अंदर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इसके बाद वे गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
सीएम धामी ने बताया कि हादसे की मैजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01