
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी) । जिले के मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने भारी तबाही मचाई है। नेशनल हाईवे-48 पर स्थित कोठारी नदी की पुलिया पर विजिबिलिटी कम होने के कारण एक के बाद एक कुल 6 वाहन आपस में टकरा गए। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि छोटी कारें बड़े ट्रकों के बीच बुरी तरह पिचक गईं और उनमें सवार लोग मलबे में ही फंस गए। इस हृदयविदारक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण बचाव कार्य के लिए पहुंचे। कोहरे और दुर्घटना के कारण हाईवे पर लगभग 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई। हालात इतने खराब थे कि आपातकालीन '108 एंबुलेंस' भी समय पर मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए निजी वाहनों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों से फंसे हुए लोगों और शवों को बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों व्यक्तियों के शवों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है, जहां परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पुलिस प्रशासन क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल करने में जुटा है। प्रशासन ने खराब मौसम और कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और फॉग लाइट का उपयोग करने की सख्त अपील की है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41