मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार, 11 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
कारोबार

शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82,400 के पार पहुंचा

ल

लोकजीवन संवाददाता

11 नवम्बर 2026, 12:22 PM 2 मिनट में पढ़ें

शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82,400 के पार पहुंचा

शेयर बाजार में सेंसेक्स आज 1300 अंक चढ़कर 82,400 के पार पहुंच गया। यानी, इसमें 1.65% की बढ़त है और इससे निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गई।इधर, निफ्टी 350 अंक की तेजी के साथ 25,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.40% की तेजी है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अमेरिका ने कहा है कि वो ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई रुकने या प्रभावित होने का डर कम हो गया है। इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड तेल की कीमतें घटकर दो महीने के निचले स्तर यानी 89.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं हैं।

भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने पर देश का आयात बिल घट सकता है, जो इकोनॉमी को मजबूती दे सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत

रुपया मजबूत शुरुआत के साथ 0.2% यानी 20 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 93.92 पर बंद हुआ था।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी कारोबार की खबरें

और देखें