
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर शुक्रवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बेटी को शुभकामानएं दी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर रिया और उनके पति करण बूलानी की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पांच साल और साथ में कितनी सारी यादें बना लीं। दोस्ती से शुरू होकर आज जो जिंदगी तुम दोनों ने मिलकर बनाई है, उसे देखना मेरे लिए बेहद खास है।" अभिनेता ने दोनों की जोड़ी को नेचुरल बताया। उन्होंने लिखा, "तुम दोनों एक-दूसरे के लिए बेस्ट हो, साथ बहुत नैचुरल लगते हो और जोड़ी काफी कमाल की है। शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो रिया कपूर और करण बूलानी। तुम दोनों से बहुत प्यार है। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"
प्रोड्यूसर रिया कपूर ने भी शादी के 5 साल पूरे होने पर पति को सालगिरह विश किया। रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए।
रिया कपूर ने लिखा, "शादी की 5वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार।"
रिया की पोस्ट को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने काफी प्यार दिया। अभिनेत्री करीना कपूर और मां सुनीता आहूजा ने कमेंट कर खास प्रतिक्रिया दी।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और फिल्म निर्माता रिया कपूर ने 14 अगस्त 2021 को अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की थी। यह शादी मुंबई के जुहू स्थित अनिल कपूर के आवास पर बेहद सादगी से हुई थी।
रिया और करण एक-दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी।
करण बूलानी पेशे से फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। करण बुलानी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जगत से की थी। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्होंने फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के निर्माण और निर्देशन में अपना योगदान दिया है।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01