मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • पंचायत चुनाव तीसरा चरण:भाजपा और कांग्रेस ने बड़े नेताओं के परिवारों पर दांव खेला
  • दिल्ली के व्यापारियों ने की कांग्रेस से रैली टालने की अपील, कहा- 'दिवाली सीजन में हो सकता है 10 हजार करोड़ का नुकसान
  • केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोकभवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी।
मनोरंजन

दिपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में

ल

लोकजीवन संवाददाता

24 अक्टूबर 2026, 01:00 PM 1 मिनट में पढ़ें

दिपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी बेटी के जन्म के महज 36 दिन बाद काम पर लौटने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट वैरायटी के अनुसार, दीपिका 26 अक्टूबर से शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'किंग' के गाने की शूटिंग शुरू करेंगी।

19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी के स्वागत के बाद यह दीपिका का पहला शूटिंग शेड्यूल होगा। दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान मुंबई में फिल्म 'किंग' के लिए एक बड़े पैमाने पर बनने वाले गाने की शूटिंग करेंगे।गाने में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ सकती है। वैभवी मर्चेंट इस गाने को कोरियोग्राफ कर रही हैं, हालांकि गाने के टाइटल और संगीतकार के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी मनोरंजन की खबरें

और देखें