
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, भीलवाड़ा के बैनर तले नर्सिंग कर्मियों ने जयपुर स्थित राजमेस कार्यालय में निदेशक को एक ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा से हटाए गए 48 संविदा नर्सिंग कर्मियों की सेवाएं तुरंत बहाल करने की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजमेस निदेशक को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में निविदा (टेंडर) पर कार्यरत 48 नर्सिंग कर्मियों की सेवाएं हाल ही में समाप्त कर दी गई हैं, जिससे इन कर्मियों के परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नर्सेज एसोसिएशन ने निदेशक का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महात्मा गांधी हॉस्पिटल में जल्द ही एक नई विंग (सुपरस्पेशलिटी) शुरू होने जा रही है। ऐसे में अस्पताल पर कार्य का भार बढऩा तय है। ज्ञापन में मांग की गई कि कार्य की अधिकता और मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सेवामुक्त किए गए सभी 48 नर्सिंग कर्मियों को पुन: राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के तहत कार्य पर लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष नारायण लाल माली, राजकुमार प्रजापत, देवंती रेगर, भरत शर्मा, श्रवण शर्मा सहित कई पदाधिकारी और नर्सिंग कर्मी उपस्थित रहे। निदेशक ने मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29