
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भोपालगंज स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक उत्सव गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन पर्व के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। गंगा दशहरा से शुरू हुए इस महोत्सव के दूसरे दिन भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरा मंदिर परिसर लक्ष्मी नारायण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर ट्रस्टी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान लक्ष्मी नारायण का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। इस अवसर पर पंडितों के वेदमंत्रोच्चार के बीच ठाकुर जी का दिव्य अभिषेक संपन्न हुआ। उत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उत्सव के दूसरे दिन ठाकुर जी का विशेष और अलौकिक श्रृंगार किया गया, जो सभी भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान की मनोहारी छवि को निहारने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। इस दौरान भगवान के सनमुख आम तथा अन्य कई प्रकार के फलों को टोकरियों में सजाकर भोग अर्पित किया गया, जिसकी आकर्षक झांकी देर रात तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजाई गई।दोपहर में मुख्य महाआरती आयोजित हुई, जिसमें भक्तों ने श्रद्धाभाव से भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। महाआरती के बाद उपस्थित जनसमूह में एवं दिनभर भक्तों को शीतल ठंडाई एवं मिल्क रोज प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29