
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमेस के निर्देश पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से हटाए गए 48 नर्सिंग कार्मिकों को एक माह का वेतन मिल गया। लंबे समय से अटके पड़े बकाया वेतन, पीएफ और ईएसआई की समस्या का आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े ने समाधान करते हुए प्रभावित नर्सेज के खातों में एक माह का बकाया वेतन ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण लाल माली के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े से मिला और उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल ने तत्काल भुगतान स्वीकृति के आदेश जारी किए। आरएनए जिलाध्यक्ष नारायणलाल माली ने बताया कि प्रिंसिपल के समक्ष नर्सेज की जायज मांगों को रखा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत एक माह का वेतन जारी करवा दिया है। इसके अलावा, शेष बकाया भुगतान भी एक सप्ताह के भीतर कराने का ठोस आश्वासन दिया है। हमारी एक और मुख्य मांग मेडिकल कॉलेज से विलोपित की गई 83 नर्सेज को पुन: समायोजित करने की है, जिस पर भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस मौके पर नर्सिंगकर्मी राजकुमार प्रजापत, देवंती रेगर, श्रवण शर्मा, भरत शर्मा, अरविंद टेलर, रोशन माली सहित कई नर्सिंग कर्मी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29