
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- ताजियों का दीदार कर अकीदतमंदों ने मांगीं मन्नतें
- पर्व के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत और मजहबी एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में बीती रात को शहर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में कत्ल की रात मनाई गई। इस दौरान पूरी रात ताजियों की जियारत का दौर चलता रहा और या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। शुक्रवार को को मोहर्रम के मुख्य पर्व पर दोपहर में ताजियों का भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद कर्बला में ताजियों को ठंडा किया जाएगा। कत्ल की रात के मौके पर भीलवाड़ा शहर के विभिन्न मोहल्लों से ताजिये अपने-अपने मुकाम से रवाना हुए। इनमें दादाबाड़ी, मोहम्मदी कॉलोनी और हुसैन कॉलोनी, भवानीनगर, भोपालपुरा व कांवाखेड़ा कच्ची बस्ती, स्टेशन, आरके कॉलोनी और चपरासी कॉलोनी, पुलिस लाइन, गांधीनगर व रामनगर क्षेत्र शामिल है। सभी क्षेत्रों से रवाना होकर ताजिये देर रात बाहला में नीलगरों की मस्जिद चौक पहुंचे। यहां से आगे बढ़ते हुए पुराना धानमंडी चौक में मुकाम लगाया गया। इस दौरान ढोल-ताशों की मातमी धुन पर युवाओं ने हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस रायजी मोडा की गली, मंगला चौक व खारा कुंआ होते हुए देर रात गुलमंडी पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ताजियों का दीदार किया और मन्नतें मांगीं। शुक्रवार को दिन में शहर के प्रमुख मार्गों से ताजियों का मुख्य जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में सभी अखाड़े और ताजिये शामिल हुए जो परंपरागत मार्गों से होते हुए करबला पहुंचेंगे, जहां गमगीन माहौल में ताजियों को ठंडा किया जाएगा। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29