
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मानव सेवा संस्थान की ओर से जिला अंधता नियंत्रण सोसायटी, सेठ चिरंजीलाल, रमेशचंद्र मानसिंहका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सुभाष नगर स्थित टंकी के बालाजी पर किया गया। मानव सेवा संस्थान के महामंत्री राजेंद्र मानसिंहका ने बताया कि शिविर में 15 रोगियों को नेत्र रोग विशेषज्ञ फेको सर्जन डॉ कृष्णा हेड़ा द्वारा परामर्श दिया। शिविर में चयनित 5 रोगियों के ऑपरेशन किए जायेंगे । ऑपरेशन हो चुके रोगियों को चश्मे एवं दवाइयां भी निशुल्क वितरित करेंगे । ट्रस्ट के संयोजक पंकज मानसिंहका व सुनील मानसिंहका ने बताया कि शिविर में मरीजों के खाने पीने व रहने की सुविधा निशुल्क की गई है। शिविर के शुभारंभ पर संस्थान के विपिन चंद्र पारीक, चंद्रदेव आर्य, ओमप्रकाश जोशी, सुमन सुवालका, विनीत शर्मा, स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर अतुल हेडा, गोपाललाल शर्मा आदि मौजूद थे। शिविर हर माह की 26 तारीख को आयोजित हो रहा है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29