
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के विजयसिंह पथिक नगर में पड़ोस में वाहन पार्किंग को लेकर भडक़ी मामूली चिंगारी अब एक बड़े विवाद का अंगारा बन चुकी है। गुरुवार को पार्किंग के मुद्दे पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि शुक्रवार को इसने और उग्र रूप ले लिया। मामला तब और बिगड़ गया जब गुरुवार की घटना से आक्रोशित परिवादी पक्ष गोपाल माली परिवार के कुछ लोगों ने शुक्रवार दोपहर को दूसरे परिवार के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर में तोडफ़ोड़ करते हुए एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल महिला शिखा जैन को तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल शिखा जैन की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कन्हैयालाल माली, * सागर उर्फ पिंटू, आशु, दुर्गा, कमला, सरोज, जया चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ साजिश रचकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस हमले से एक दिन पहले यानी गुरुवार को गोपाल माली ने भी अंकुर जैन, शिखा और उनके बेटे हर्ष पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। थानाप्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई ने बताया कि यह पूरा मामला सिर्फ गाडिय़ों की पार्किंग के विवाद से जुड़ा है। पुलिस का अनुमान है कि गुरुवार को हुई मारपीट का बदला लेने के लिए ही शुक्रवार को गोपाल माली के परिजनों ने यह पलटवार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29