It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

इको पार्क में पौधरोपण कर युवाओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

हमीरगढ़ लोकजीवन। विश्व पर्यावरण दिवस के  उपलक्ष्य में जारी कार्यक्रमों के क्रम में रविवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए  पर्यावरण प्रेमियों एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इको पार्क में पौधरोपण  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण प्रेमी चित्रेश छीपा ने अपने जन्मदिन को अनूठे अंदाज में मनाते हुए केक काटने के बजाय नीम एवं जामुन के पौधे रोपकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को प्रकृति से जोड़ते हुए पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढय़िों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। इको पार्क प्रभारी हरिशंकर बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी क्षेत्र में शुरुआत की गई। अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर पीपुल फॉर एनिमल्स के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, वनकर्मी नारायण नाथ योगी, सुमित छीपा, सचिन छीपा, आशीष कुमावत सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण किया और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर एक-एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो हरित राजस्थान और स्वच्छ भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

अन्य सम्बंधित खबरे