It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

शराब पार्टी मेें चली गोली, एक घायल, तीन गिरफ्तार
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

शाहपुरा लोकजीवन । उम्मेद सागर क्षेत्र के डांक बंगले पर कुछ युवक शराब पार्टी में आपस में तनातनी हो जाने पर एक युवक ने  बंदूक की गोली चलाने से  महेंद्र कहार निवासी शाहपुरा के पैर में गोली लगी जिसे सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया ।  प्राथमिक उपचार के बाद युवक को भीलवाड़ा रेफर कर दिया ।  फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक थाना अधिकारी बालकृष्ण मय जाप्ता सहित घटनास्थल में पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की। कार्य वाहक थाना अधिकारी बालकिशन ने बताया कि इस संबंध में तीन आरोपी  विनोद नायक पिता गोपाल नायक, किशन  बागरिया,  सूरज हरिजन को गिरफ्तार किया है। शेष तीन आरोपियों की  तलाश जारी है । कार्यवाहक थाना अधिकारी बालकिशन ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ,  पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश विश्नोई  घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। डीवाईएसपी ओमप्रकाश विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के कारणों एवं अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। डीवाईएसपी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जांच जारी है। कार्यवाहक थाना अधिकारी बालकिशन ने दूरभाष पर बताया कि बंदूक की लगी गोली से युवक के स्वास्थ्य में सुधार है।

अन्य सम्बंधित खबरे