It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कुएं में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

बनेड़ा लोकजीवन। उपरेड़ा गांव में पानी पीने गए एक 5 वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई।  थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि उपरेड़ा निवासी शंकरलाल दरोगा का 5 वर्षीय पुत्र हंसराज अपने भाई-बहनों के साथ गांव में तेजाजी महाराज मंदिर के पास बकरियां चराने गया था। भीषण गर्मी के बीच प्यास लगने पर हंसराज पानी पीने के लिए पास ही स्थित सार्वजनिक कुएं के पास पहुंचा। इसी दौरान पैर फिसलने से मासूम अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे की चीख-पुकार सुनी और तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही बनेड़ा पुलिस, नागरिक सुरक्षा विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन-चार मोटरों की मदद से कुएं का पानी खाली करना शुरू किया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम मासूम को बाहर निकालने में सफल रही। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत बच्चे को बनेड़ा चिकित्सालय पहुंचाया,  चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हंसराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।  

अन्य सम्बंधित खबरे