
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री सिटी अभियान के तहत सुभाष नगर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक शातिर तस्कर को धर दबोचा और उसके कब्जे से 8 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। सुभाष नगर थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम (सुनील, नरेश, सोनू व सतपाल) ने सटीक इनपुट के आधार पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आरोपी चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू (44) पुत्र श्याम लाल हरिजन (निवासी सुभाष नगर) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग 1.75 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी इस गांजे की शहर में बड़ी सप्लाई देने की फिराक में था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीपीएस (हृष्ठक्कस्) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान मंगरोप थानाधिकारी को सौंपा गया है, ताकि नशे की सप्लाई चेन के मुख्य स्रोतों का पता लगाया जा सके। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने के लिए पुलिस का यह सख्त रवैया काबिले तारीफ है, लेकिन इसके पूर्ण सफाए के लिए आमजन का सहयोग भी अति आवश्यक है।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01