It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेडिकल कॉलेज को पांच सुपर स्पेश्यालिटी सहित मिले 22 डॉक्टर, बाहर की दौड़ से मिलेगी मुक्ति
By Lokjeewan Daily - 13-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी ने आरवीआरएस गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज को 22 नए डॉक्टर दिए है। इनमें पांच सुपर स्पेश्यालिटी है। ऐसे में मरीजों की निजी अस्पतालों सहित उदयपुर और जयपुर के साथ ही अहमदाबाद की दौड़ खत्म हो सकती है। राजमेस के जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा के राजकीय मेडिकल कॉलेज को अलग-अलग विभागों में डॉक्टर मिले हैं। सूची के अनुसार जनरल मेडिसिन में डॉ. रवि गौर, डॉ. मोहम्मद रियाज भाटी और डॉ. विनोद कुमार मेघवाल, जनरल सर्जरी में डॉ. विनय सिंह जानू, डॉ. सोनल वैष्णव और डॉ. रवि कांत मारू, कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ. अनुराग शर्मा व डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा तथा गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में डॉ. ऋषभ पराशर, रेडियोडायग्नोसिस में डॉ. नेहा कोटिया, न्यूरोलॉजी में डॉ. तरुण शर्मा, यूरोलॉजी में डॉ. रोहित यादव, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. भवानी विजयवर्गीय व डॉ. महेश दान, पैथोलॉजी में डॉ. इंदिरा साहू व डॉ. निहारिका जैन, पीडियाट्रिक्स में डॉ. पूजा वर्मा, ऑर्थोपेडिक्स में डॉ. गौरव कुमार लढ़ा, फिजियोलॉजी में डॉ. अनवर खान, बायोकेमिस्ट्री में डॉ. नवल किशोर शर्मा, एनेस्थिसियोलॉजी में डॉ. रिचा केवलरामानी और एनाटॉमी विभाग में डॉ. सोनम परयाणी को नियुक्त किया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उनके समक्ष अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करनी होगी। कार्यग्रहण काल में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा में उपस्थिति न देने पर नियुक्ति आदेश स्वत: निरस्त मान लिया जाएगा। उधर शहर विधायक अशोक कोठारी ने नई नियुक्तियों से महात्मा गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और कॉलेज में मेडिकल शिक्षा में काफी सुधार आने की उम्मीद जताई है।

अन्य सम्बंधित खबरे