
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। वैश्य फेडरेशन महिला संगठन की ओर से हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ प्रकृति पूजन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू, जिला अध्यक्ष लीला राठी तथा जिला महामंत्री सुमन अग्रवाल एवं सुलोचना गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर संयोजक गुणमाला अग्रवाल, कुसुम पोखरना, कल्पना माहेश्वरी, रूपा परसरामपुरिया, मंजू पोखरना, आशा अग्रवाल, शशि सिंघल, प्रेमलता अग्रवाल, मधु काबरा, मंजू नागौरी, शशि अजमेरा, वंदना अग्रवाल, सुमन सर्राफ, उषा अग्रवाल, सीमा लोढ़ा, चंद्रा नाहर और सारिका रारा सहित संगठन की अनेक सदस्याएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। समारोह के दौरान प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने हरियाली अमावस्या के धार्मिक और पर्यावरण सम्बंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में आनंदोत्सव के साथ हुआ।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01