It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

तक्षवी सोडानी की नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे प्रस्तुति यूटयूब पर जारी
By Lokjeewan Daily - 13-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।बाल कलाकार तक्षवी सोडानी  की नई देशभक्ति प्रस्तुति आरएसएस की प्रार्थना नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे की प्रस्तुति को यूटयूब पर जारी किया गया है। समाजसेवी गोविंद प्रसाद सोडानी की पौत्री,एवे जयप्रकाश-गरिमा सोडानी की पुत्री तक्षवी की  मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभाव को प्रस्तुत करती इस प्रस्तुति की शूटिंग भीलवाड़ा जिले की गंगापुर तहसील के महेंद्रगढ़ गांव स्थित ऐतिहासिक गढ़ एवं महेंद्रगढ़ तालाब क्षेत्र में की गई है। इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन राम माली ने किया है, जबकि म्यूजिक कंपोजिशन निक सिंह द्वारा किया गया है। वीडियो की फोटोग्राफी तुषार भूलिया ने की है। महेंद्रगढ़ के गढ़ और तालाब के प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक परिवेश को वीडियो में प्रमुखता से दर्शाया गया है।  गौरतलब है कि तक्षवी द्वारा कम उम्र से ही देशभक्ति एवं आध्यात्मिक विषयों पर अनेक प्रस्तुतियां दी गई हैं। इससे पूर्व उनकी ‘जब जीरो दिया मेरे भारत ने’, ‘वेदसार शिव स्तोत्र’, ‘रुद्राष्टकम’ और ‘हनुमान चालीसा’ सहित कई प्रस्तुतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हो चुकी हैं और उन्हें दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद एवं बड़ी संख्या में व्यूज प्राप्त हुए हैं। तक्षवी को समय-समय पर अनेक संतों एवं आध्यात्मिक विभूतियों का स्नेह और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है। इनमें योगगुरु बाबा रामदेव जी, पं. प्रदीप मिश्रा जी, स्वामी गोविंद देव गिरि जी तथा महामंडलेश्वर महंत बाबूगिरी जी सहित अनेक संत शामिल हैं। हाल ही में मई माह में तक्षवी को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जी तथा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी से भी प्रोत्साहन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। तक्षवी की नई प्रस्तुति ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जारी किया गया है। इस प्रस्तुति के माध्यम से मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभाव को संगीत एवं दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
फोटो... लोकेश 9

अन्य सम्बंधित खबरे