
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नौगावां स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में हरियाली अमावस्या का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सांवलिया सेठ को हरी पोशाक पहनाकर हरित क्रांति व हरियाली का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में मनमोहक झूला सजाया गया, जिसमें विराजे प्रभु के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उत्सव की शुरुआत प्रात: काल विशेष दुग्धाभिषेक के साथ हुई, जिसे पंडित रमाकांत शर्मा एवं प्रेमशंकर शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न कराया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सुलभ दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाई गई, जिससे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रभु के दर्शन किए। झांकी के विशेष दर्शन पंडित दीपक पाराशर एवं पंडित प्रकाश शर्मा द्वारा कराए गए। इस अवसर पर मंदिर शिखर पर भंवरलाल दरगड़, रामचंद्र कुमावत सहित अनेक श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ध्वजा चढ़ाई गई। धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों के बीच भजन गायक गुंजन म्यूजक़ि वाले ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01