
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम में हरियाली अमावस्या का पर्व अत्यधिक भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम रामेश्वरम का अलौकिक एवं दिव्यातिदिव्य हरित श्रृंगार किया गया, जिसे निहारने के लिए आश्रम में श्रद्धालु उमड़ पड़े। ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर को प्राकृतिक हरी पत्तियों, सुवासित पुष्पों एवं रंग-बिरंगी झांकियों से सजाया गया था। प्रभु का मनमोहक रूप देख उपस्थित भक्तजन भाव-विभोर हो उठे। चातुर्मास की महिमा के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से 'हरित शिव अभिषेक' कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन आश्रम परिसर जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश मानसिंहका ने बताया कि चातुर्मास के दौरान आश्रम में निरंतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरियाली अमावस्या के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने प्रभु के इस अलौकिक दर्शन का लाभ उठाकर स्वयं को धन्य माना और महाप्रसाद ग्रहण किया।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01