It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दिगंबर जैन बड़े मंदिर से 25 महिलाओं का दल धार्मिक तीर्थयात्रा पर निकला
By Lokjeewan Daily - 13-08-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  सावन की रिमझिम फुहारों और भक्ति के खुशनुमा वातावरण में श्री दिगंबर जैन चतुर्मुखी पार्श्वनाथ कल्पद्रुम बड़े मंदिर महिला मंडल की करीब 25 महिलाओं का दल धार्मिक तीर्थयात्रा पर निकला।  सर्वप्रथम दल जहाजपुर स्थित मुनि सुव्रतनाथ भगवान के पावन धाम पहुंचा।  इसके पश्चात दल मुनि सुधासागर जी महाराज के मार्गदर्शन में विकसित आवा तीर्थ पहुंचा। यहां विभिन्न जिनालयों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गई।  इसके बाद यात्रा पहुंची जयपुर स्थित छोटा गिरनार तीर्थ क्षेत्र, जहां गुजरात के प्रसिद्ध गिरनार तीर्थ की प्रेरणा से एक सुंदर तीर्थ का निर्माण किया गया है। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पहाड़ी पर चढक़र जिनेंद्र देव के दर्शन किए और पुण्यार्जन किया। मार्ग में स्थित गोलक धाम पहुंचकर सभी ने वहां चातुर्मासरत  प्रज्ञासागर जी महाराज के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।  इसके पश्चात दल पदमपुरा तीर्थ क्षेत्र पहुंचा, जहां दर्शन, प्रभुअर्चना एवं भक्ति के साथ यात्रा का धार्मिक समापन हुआ। पूरे दिन धर्म भी, दर्शन भी, भक्ति भी और सावन की मस्ती भी इसी सुंदर संगम के साथ महिला मंडल का यह दल पुन: भीलवाड़ा लौटा। बड़े मंदिर के प्रवक्ता श्री पवन अजमेरा ने बताया कि  ऐसी यात्राएं महिलाओं को धर्म से जोडऩे के साथ-साथ आपसी प्रेम, सहयोग और उत्साह को भी बढ़ाती हैं। महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पा लुहाडिय़ा एवं सचिव मधु वेद ने बताया कि सावन के इस पावन अवसर पर आयोजित यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थदर्शन नहीं, बल्कि भक्ति के साथ बहनों का मिलन, धर्म के साथ आनंद और यात्रा के साथ यादगार अनुभव प्राप्त करना था। सभी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और यात्रा को सफल एवं अविस्मरणीय बनाया।

अन्य सम्बंधित खबरे