It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आजादी का जश्न: तिरंगे के रंगों में रंगा शहर, देशभक्ति के सामानों से सजे बाजार
By Lokjeewan Daily - 13-08-2026

भीलवाड़ा। स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर को लेकर वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल सिर चढक़र बोल रहा है। 15 अगस्त के जश्न को यादगार बनाने के लिए शहरवासी पुरजोर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके चलते भीलवाड़ा के मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक में तिरंगे की दुकानें सज गई हैं और रौनक चरम पर पहुंच चुकी है। बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की देशभक्ति सामग्री की जमकर बिक्री हो रही है। इस बार तिरंगे के रंग में रंगी टोपियां, बैज, कलाई के बैंड, दुपट्टे, टी-शर्ट और छोटे-बड़े झंडे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खास तौर पर बच्चों और युवाओं में तिरंगी सामग्री खरीदने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्वाधीनता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए शहर के प्रमुख सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल अंतिम चरण में है। शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य इमारतों और बाजारों को विद्युत रोशनी तथा तिरंगे झंडों से सजाया जा रहा है। नागरिकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने वाले अभियानों के कारण इस बार दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तिरंगे और सेलीब्रेशन आइटम्स की मांग अधिक है। लोग बड़े उत्साह के साथ अपने घरों, प्रतिष्ठानों और वाहनों पर तिरंगा लगाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल देशप्रेम के रंग में सराबोर हो गया है।

अन्य सम्बंधित खबरे