It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

संविधान बचाओ-देश बचाओ नारे लगाते कांग्रेस ने निकाली ने रैली - 108 फीट तिरंगा लेकर चले कार्यकर्ता
By Lokjeewan Daily - 21-05-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। संविधान बचाओ, देश बचाओ, जय भीम, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सहित विभिन्न नारों की गूंज। 108 फीट लंबा तिरंगा थामे कार्यकर्ताओं में जोश। हाथों में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के फोटो वाली तख्तियां लिए कार्यकर्ता। ये दृश्य था आज सुबह कांग्रेस द्वारा निकाली जिला स्तरीय संविधान बचाओ व जातिगत जनगणना कराओ रैली का।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रैली आरंभ हुई।  गोल प्याऊ चौराहा होते हुए सूचना केंद्र चौराहे तक रैली पहुंची। यहां बलिदान दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रैली में पूर्व मंत्री रामलाल जाट, रैली के जिला प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री उर्मिला योगी, भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव रंजना व्यास, कैलाश झालीवाल, मांडल विधानसभा प्रभारी भगवान मुक्कड़, सहाड़ा विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, आसींद के पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य  सुशीला सालवी,
शंकर लाल गाडरी, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, संदीप जीनगर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, कैलाश सेन, मंजू पोखरना, महेश सोनी, श्याम पुरोहित, चेतन डीडवानिया, दुर्गेश शर्मा, दुर्गपाल सिंह, रामगोपाल पुरोहित, अविचल व्यास, आशीष राजस्थला विभा माथुर , अनिल राठी, दुर्गेश पानेरी
राजेंद्र जैन ,अब्दुल सलाम मंसूरी ,रफीक शेख, मेवाराम खोईवाल,  कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश सोनी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, पार्षद जीपी खटीक, श्याम मल्होत्रा,उस्मान पठान, प्रकाश ओझा, शिवप्रकाश गावरी, वसीम शेख, अर्चना दुबे, कुंदन शर्मा, मुकेश खोईवाल, मो.हारुन रंगरेज सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
संविधान बचाने घर-घर जाएगी कांगे्रस
भाजपा की सरकार संविधान को तोडऩे में लगी है। हम हर मोर्चे पर इसका मुकाबला करके देश की एकता व अखंडता के लिए कांग्रेस घर-घर जाएगी व संविधान को बचाएगी। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना कराने की जो मांग उठाइ्र थी, उसे सरकार ने माना है। जातिगत जनगणना जल्दी होनी चाहिए, इससे सभी वर्ग को लाभ होगा।
- अक्षय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

अन्य सम्बंधित खबरे