It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कांग्रेस ने पाक को नेस्तनाबूद करने के लिए केंद्र सरकार को समर्थन दिया, पर उससे तो आंतरिक सुरक्षा ही नहीं संभल रही: पूर्व मंत्री जाट
By Lokjeewan Daily - 21-05-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने केंद्र सरकार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को समर्थन दिया लेकिन उससे तो देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं संभाली जा रही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी पूर्व मंत्री जाट ने यहां संविधान बचाओ रैली के बाद पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो सौ देशों की यात्रा कर करोड़ों रुपए खर्च किए। इसके बाद भी आज हमारे साथ एक भी देश खड़ा नहीं हुआ। भाजपा और प्रधानमंत्री देश के संविधान को तोडऩे का काम कर रहे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के नेतृत्व में हम संविधान बचाने का काम कर रहे। इसी संविधान से हम देश को बचा सकते हैं। हम घर-घर यही संदेश देने के लिए रैली निकाल रहे हैं। जातिगत जनगणना से हर व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक रूप से अपना हक मिलेगा। 

अन्य सम्बंधित खबरे