It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सेवादल की बैठक में जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
By Lokjeewan Daily - 24-06-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। कांग्रेस सेवादल जिला संगठन की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। सेवादल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जॉन प्रभारी मोहन हटेला ने संबोधित करते हुए सेवा दल के भावी प्रशिक्षण कैंप और कार्य योजनाओं को विस्तार से समझाया। जिला संगठन कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए। भीलवाड़ा जिला प्रभारी अविकुल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और सेवादल को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेसजिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सेवादल सहित सभी अग्रिम संगठनों को कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी बताया और सेवादल को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन दिया। संचालन जिला महासचिव संदीप टेलर ने किया।जिला अध्यक्ष योगेश सोनी ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग , नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पूर्व अध्यक्ष सेवादल मनोज पालीवाल, प्रदेश सेवादल सदस्य विनोद कसारा, खेमराज पनवा, गुडविन मसीह , कुन्दन शर्मा, शिवराज सुराणा, चंद्र प्रकाश अमरवाल, शांतिलाल धोलपुरिया, माण्डलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सलाम रंगरेज, विधानसभा अध्यक्ष सत्यनारायण सालवी, सुरेश बंब,कय्यूम लुहार, महावीर व्यास, सत्तू भांबी, भैरूलाल सेन, मोहम्मद हारुन रंगरेज, असलम, रतन तेली,  राहुल भोमलिया, सुनील गोयल, विनोद रोलानिया आदि उपस्थित रहे। अन्त में पूर्व मन्त्री संजय गाँधी की पुण्यतिथि होने एवं सेवादल पीसीसी सचिव राजकुमार प्रजापत के असामयिक निधन होने से 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।

अन्य सम्बंधित खबरे