It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सावन कल से, श्रीफल हुआ 30 रुपए नग, राखी तक 40 रुपए पहुंचने के आसार
By Lokjeewan Daily - 10-07-2025

भीलवाड़ा लोकजीवन। धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला नारियल (श्रीफल) अब आमजन की जेब पर भारी पडऩे वाला है। गुरुपूर्णिमा और श्रावण मास से ठीक पहले भीलवाड़ा के बाजारों में नारियल के दाम  &0 प्रति नग तक पहुंच गए हैं, और रक्षाबंधन तक इनके  40 प्रति नग तक पहुंचने की आशंका है, जिससे श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। गर्मी के बाद और मानसून की दस्तक से पहले नारियल के दामों में अप्रत्याशित तेजी आई है। थोक में भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। नारियल कारोबारियों ने बताया कि उन्होंने चार दशकों में इतने ऊंचे दाम कभी नहीं देखे। पिछले एक महीने में कीमतों में तेजी से उछाल आया है। दरअसल, भीलवाड़ा में नारियल की आपूर्ति मुख्य रूप से दक्षिण भारत के उत्पादक क्षेत्रों से होती है। पिछले एक महीने से वहीं से कीमतें बढक़र आ रही हैं। इसके पीछे नारियल तेल की बढ़ती मांग और पर्याप्त स्टॉक की कमी मुख्य कारण बताई जा रही है। इस साल की शुरुआत में 18-20 प्रति नग बिकने वाला नारियल अब &0 में मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण भारत में नारियल का स्टॉक कम है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में नारियल तेल बनाने वाली बड़ी कंपनियां अब सीधे किसानों से सूखा नारियल (खोपरा) खरीद रही हैं, जिससे उन्हें भी पर्याप्त माल नहीं मिल पा रहा। इसी का नतीजा है कि इस साल की शुरुआत में  200 प्रति लीटर बिकने वाला नारियल तेल अब  450 प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियां महंगा खोपरा खरीदने को भी तैयार हैं, इसलिए दक्षिण भारत के किसान अब गीला नारियल बेचने के बजाय उसे खोपरा बनाकर बेच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च-अप्रैल में नई फसल आने से पहले दामों में गिरावट की उम्मीद नहीं है।

अन्य सम्बंधित खबरे