
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी) । जिले के जहाजपुर क्षेत्र में बनास नदी के सीने को चीर रहे बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के सख्त निर्देशों पर डिप्टी माधव उपाध्याय के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (DST) ने मंगलवार को अवैध खनन के ठिकानों पर करारा प्रहार किया।
पुलिस की यह कार्रवाई किसी रोमांचक फिल्म के सीन से कम नहीं थी। माफियाओं को भनक न लगे, इसके लिए डीएसटी टीम के जवान डंपर में छिपकर नदी के बीच पहुंचे, जबकि टीम के अन्य सदस्य स्कॉर्पियो वाहनों से मोर्चा संभाले रहे। पुलिस की इस रणनीति ने खनन माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
इस सघन छापेमारी में भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन जब्त किए गए हैं:
अचानक हुई इस घेराबंदी से बनास नदी क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में भगदड़ मच गई। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में खड़ा करवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के इस कड़े रुख से साफ है कि जिले में अवैध खनन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41