
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- अवैध वसूली से व्यापारी परेशान
- कलक्टर-एसपी को दिया ज्ञापन
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)। शहर के सर्रांफा बाजार में इन दिनों व्यापार करना सुरक्षित नहीं रह गया है। महिलाओं के एक गिरोह द्वारा व्यापारियों को हनीट्रैप और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली के विरोध में आज भीलवाड़ा का सर्राफा बाजार गूंज उठा। सर्राफा एसोसिएशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन, समस्त कारीगरों और सर्राफा व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए आधा दिन बाजार बंद रखा और विरोध प्रदर्शन किया। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नारायण बिरला, ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य महेश सोनी और स्वर्णकार नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनोज स्वर्णकार के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
सराफा व्यापारियों का कहना है कि जब ग्राहक जेवर बेचकर जाते हैं और उसके बाद बाजार में भाव बढ़ जाते हैं, तो यह गैंग सक्रिय हो जाता है। बेचे गए जेवरों पर अतिरिक्त मुनाफे का दबाव बनाया जाता है। जब व्यापारी नियम के विरुद्ध पैसे देने से मना करता है, तो उसे गंभीर मुकदमों की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता है। यह गिरोह विशेषकर महिलाओं का सहारा ले रहा है। दुकानों पर सरेआम हंगामा करना और फिर व्यापारियों को बलात्कार व छेड़छाड़ जैसे संगीन मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठना इस गैंग का मुख्य पेशा बन गया है।
खाकी की खामोशी, थाने में भी बेखौफ अपराधी
व्यापारियों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के बावजूद भीमगंज थाना पुलिस नरमी बरत रही है। आलम यह है कि 27 जनवरी की घटना के दौरान जब स्वर्णकार समाज के नेता और अधिवक्ता मनोज स्वर्णकार बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने थाने के भीतर ही उन्हें भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। रामनारायण बिरला और महेश सोनी ने प्रशासन को चेताया कि पुलिस की यह खामोशी अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है।
सीसीटीवी में कैद फिर भी गिरफ्तारी से दूर आरोपी
व्यापारी शुभम सोनी के साथ हुई ताजा घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में मौजूद है, जिसमें पांच महिलाओं का समूह हंगामा करते दिख रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इसी ढिलाई के कारण स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है, जिसका ट्रेलर आज बाजार बंद के रूप में देखने को मिला।
एसपी से न्याय और सुरक्षा की अंतिम गुहार
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस संगठित गिरोह पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यापारी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि ऐसे नाजायज वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाए। स्वर्णकार समाज ने चेतावनी दी है कि यदि निर्दोष व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण बंद नहीं हुआ, तो भीलवाड़ा के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41