
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- कोठारी नदी की पुलिया पर मचा कोहराम
- हाइवें पर 4 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी)।जिले में शुक्रवार की सुबह कोहरे के कारण काल बनकर आई। मांडल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-48 पर स्थित कोठारी नदी की पुलिया पर घने कोहरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। सुबह करीब 8 बजे एक के बाद एक कुल 6 वाहन आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि छोटी कारें भारी भरकम ट्रकों के बीच दबकर लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान पोलूराम (45) पुत्र करना सिंह, निवासी भिनाय (अजमेर) के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से दो को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसके कारण आपातकालीन 108 एंबुलेंस को भी पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और निजी वाहनों की मदद से लहूलुहान घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची मांडल थाना पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
कलेक्टर- एसपी पहुंचे घटनास्थल व अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों अधिकारी सीधे महात्मा गांधी चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि खराब मौसम और घने कोहरे के दौरान वाहनों की गति धीमी रखें, फॉग लाइट का निरंतर प्रयोग करें और हाईवे पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41