पुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत
पुर लोकजीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुर खंड की ओर से नगर में पथ संचलन निकाला गया। इससे पूर्व शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सामूहिक विजयादशमी उत्सव में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया।पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लेकर घोष की धुन पर अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर भारत माता के जयकारों के साथ पथ संचलन का स्वागत किया।मुख्य वक्ता सुरेश सेन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। समय के साथ परिस्थितियां और चुनौतियां भी बदली हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से संगठन के कार्य एवं नेतृत्व पर विश्वास बनाए रखने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देश आतंकवाद और संघर्षों से जूझ रहे हैं, जबकि भारत विपरीत परिस्थितियों में भी सक्षम नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता बताई। अंत में खंड संघचालक गोपी लाल ने पथ संचलन के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
देश की चिकित्सा शिक्षा में उपलब्धि: भीलवाड़ा की डॉ. अरुणा पंचारिया की दो पुस्तकों का विमोचन
57 मिनट पहले
गांवों में आज चुन रहे ‘मुखिया’, दोपहर 12 बजे तक 41.31 प्रतिशत वोटिंग, फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
एक दिन पहले
काशीपुरी पीएचसी में जर्जर छत का प्लास्टर और पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा
एक दिन पहले
प्रभु श्रीराम के करुण विलाप से नम हुईं आंखें, राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला
एक दिन पहले
खाद्य सुरक्षा टीम ने रायला में 240 किलो मिठाई, रसगुल्ले, नमकीन व चाशनी करवाई नष्ट
एक दिन पहले
बड़ला चौराहे पर टला बड़ा हादसा, मिष्ठान भंडार में गैस लीकेज से भडक़ी आग
एक दिन पहले