मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 07 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

रूप चतुर्दशी पर बिखर रही सौंदर्य की रंगत: उबटन-श्रृंगार से दमका रूप

- रात को दीयों की रोशनी से जगमगाएगी वस्त्रनगरी - बाजारों में खरीददारी के लिए ग्राहकों की खासी भीड़

ल

लोकजीवन संवाददाता

07 नवम्बर 2026, 01:44 PM 3 मिनट में पढ़ें

रूप चतुर्दशी पर बिखर रही सौंदर्य की रंगत: उबटन-श्रृंगार से दमका रूप

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। वस्त्रनगरी में पांच दिवसीय दीपोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रूप चतुर्दशी का पर्व अपार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  आरोग्य, सौंदर्य और पवित्रता के प्रतीक इस त्योहार पर तडक़े से ही घरों में खुशहाली और मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। शास्त्रों की परंपरा के अनुसार अलसुबह श्रद्धालुओं ने तिल के तेल, उबटन और जड़ी-बूटियों से स्नान कर आरोग्य व रूप समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख मंदिरों से लेकर गली-मोहल्लों में तडक़े से ही भक्ति का माहौल बना रहा। गृहिणियों ने परंपरा निभाते हुए यमराज के नाम का दीपदान कर परिवार की लंबी उम्र और निरोगी काया की प्रार्थना की।
शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक, निखरा रूप

रूप चतुर्दशी  के अवसर पर शहर के ब्यूटिशियन और सैलून सेंटर्स में सुबह से ही महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। दीपावली की मुख्य पूजा से पूर्व खुद को संवारने के लिए सौंदर्य प्रसाधन केंद्रों पर विशेष तैयारियां रही। उधर, सूचना केंद्र चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, भूपालगंज और आजाद चौक स्थित बाजारों में खरीददारी के लिए ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री, दीए, खील-बताशे और नए कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक हलचल बनी रही।
आज रोशन होंगे घर, कल महालक्ष्मी पूजन का महापर्व
शनिवार शाम ढलते ही भीलवाड़ा शहर दीपों की लड़ी से जगमगाएगा। मुख्य द्वार पर 14 दीपक जलाकर यमदीपदान की रस्म पूरी की जाएगी। रविवार को कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर दीपोत्सव का मुख्य पर्व दीपावली अपार श्रद्धा और वैभव के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार दीपावली पर सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो व्यापार और समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ फलदायी है। कल भीलवाड़ा के घर-घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में धन-धान्य की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी, विद्या की देवी सरस्वती और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का पूजन किया जाएगा। व्यापारी वर्ग अपने बही-खातों और नए लेखा-पुस्तकों का पूजन कर नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत करेंगे। शहर के प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में महालक्ष्मी पूजन की भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दीपावली की शाम वस्त्रनगरी को अलौकिक रूप से सजाया जाएगा। शहरवासियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर आकर्षक रंगोली सजाकर और दीपमालाएं प्रज्वलित कर महालक्ष्मी का अभिनंदन किया जाएगा। पुलिस एवं नगरनिगम एवं पुलिस प्रशासन ने त्यौहार को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें