
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पारोली और कोटड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के खनिज दोहन में प्रयुक्त मशीनें और वाहन जब्त किए हैं। पिछले 48 घंटों में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। पारोली थाना पुलिस ने अवैध गारनेट खनन के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक की है। थानाधिकारी सियाराम के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों ने 31 जनवरी की दरम्यानी रात को आसोप, खेजड़ी साखड़ा और आगरिया क्षेत्र में घेराबंदी की। यहां पुलिस ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर किए जा रहे गारनेट खनन को रुकवाया और मौके से कुल 16 सेपरेटर मशीनें व 02 ट्रैक्टर जब्त किए। पुलिस ने इस मामले में सतु गुर्जर, भेरू गुर्जर, भेरू लाल, जगदीश, राजू, शंकर गुर्जर और लोकेश जैन सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की नई धाराओं व एमएमडीआर एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, कोटड़ी थाना क्षेत्र में आईपीएस (प्रोबेशनर) माधव उपाध्याय और थानाधिकारी महावीर प्रसाद की टीम ने कोठारी नदी और सरकारी जमीनों पर दबिश दी। सातोला का खेड़ा सरहद पर अलसुबह हुई कार्रवाई में बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर पकड़े गए। पिछले दो दिनों में कोटड़ी पुलिस ने 01 जेसीबी, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 01 डम्पर और 3 सेपरेटर मशीनें जब्त की हैं। पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के 7 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी की चेतावनी: खनन माफियाओं की अब खैर नहीं
एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इस पूरी कार्रवाई में डीएसटी (ष्ठस्ञ्ज) टीम की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। In
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41