
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर के प्रतापनगर थाना पुलिस ने करीब दो साल पुराने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मांडल थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था, जिसे अब सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, मलाण निवासी 75 वर्षीय वृद्ध चांदमल तेली ने 1 मार्च 2023 को पुलिस को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया गया कि 28 फरवरी 2023 की रात आरोपी गोपाल गुर्जर ने अपने साथियों राकेश प्रजापत और नाहर सिंह उर्फ नारू बंजारा के साथ मिलकर प्रार्थी के प्लॉट से लोहे की केबिन, गैंती और फावड़े चोरी कर लिए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में राकेश और नाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गोपाल फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी सज्जन सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गोपाल पुत्र काना गुर्जर (37) निवासी जिपिया खेड़ा (मांडल) को दबोच लिया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर गोपाल गुर्जर कोई मामूली अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मांडल, पुर, करेड़ा और प्रतापनगर थानों में हत्या के प्रयास (307), लूट, राजकार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 से ही आपराधिक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। हाल ही में वर्ष 2025 और 2026 में भी उसके खिलाफ जानलेवा हमले और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 457 (रात में घर में घुसना) और 380 (चोरी) के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41