It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कुएं में गिरने और कीटनाशक गैस के प्रभाव से दो किसानों की मौत
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के लिए सोमवार का दिन बेहद दुखद रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो दर्दनाक हादसों में दो किसानों ने अपनी जान गंवा दी। एक किसान की मौत कुएं में पैर फिसलने से हुई, जबकि दूसरा जहरीली गैस का शिकार हो गया। पहली घटना शंभुगढ़ थाना क्षेत्र के सालरमाला गांव की है, जहां 59 वर्षीय भंवर तेली अपने खेत के कुएं से मोटर निकाल रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से वे सीधे कुएं में जा गिरे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना जहाजपुर क्षेत्र की है, जहां 29 वर्षीय सुनील रैगर खेत में गेहूं की फसल पर कीटनाशक का छि?काव कर रहे थे। छि?काव के दौरान दवा से निकली जहरीली गैस के कारण वे अचेत हो गए और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

अन्य सम्बंधित खबरे