It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अवैध बजरी खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल, तीन गांवों के लोग उतरे सडक़ पर
By Lokjeewan Daily - 03-02-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  जिले के फूलियाकलां क्षेत्र में अवैध बजरी खनन से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने खारी नदी पर बने रॉयल्टी नाके पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा किया। फूलियाकलां, गणपतियाखेड़ा और सणगारी गांवों के करीब 250-300 ग्रामीण  नदी पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि रॉयल्टी ठेकेदार बिना लीज के अवैध रूप से बजरी का दोहन कर रहा है, जिससे उनके खेतों के कुएं सूख रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नाके पर लगी सोलर प्लेटें, सीमेंट के खंभे और कंप्यूटर उपकरण तोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण खनन पूरी तरह बंद कराने की मांग पर अड़ेे रहे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। 

अन्य सम्बंधित खबरे