
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को लगेंगे शिविर
- पहचान और रोकथाम के लिए उठाया कदम
भीलवाड़ा लोकजीवन (लोकेश सोनी 9462240896)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के अवसर पर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जागरूकता को लेकर देशव्यापी स्तर पर विशाल अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भीलवाड़ा शहर में चार स्थानों पर नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतू ओस्तवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह केंद्र निर्देशित कार्यक्रम महिलाओं में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए अब तक का सबसे बड़ा संगठित अभियान है। देशभर में तेरापंथ महिला मंडल की 450 से अधिक शाखाएं एक साथ सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर आयोजित कर रही हैं। अध्यक्ष अमिता बाबेल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक अवस्था में बीमारी की पहचान कर जीवन की रक्षा करना है। शिविरों में सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु पैप स्मियर टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल की 100 से अधिक सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं तथा चारों स्थानों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है। मंत्री सुमन लोढ़ा ने जानकारी दी कि यह शिविर महात्मा गांधी हॉस्पिटल, तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन, जयाचार्य भवन आरसी व्यास कॉलोनी तथा जीबीएच सिम्स हॉस्पिटल में आयोजित किए जाएंगे। शिविर सर्व समाज की महिलाओं एवं सभी रोगियों के लिए खुले रहेंगे और कैंसर से संबंधित जांच एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। मंडल की ओर से आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक महिलाएं शिविर में पहुंचकर जांच करवाएं तथा कैंसर उन्मूलन के इस अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सदस्य उषा सिसोदिया, टीपीएफ अध्यक्ष सपना कोठारी, भिक्षु विहार अध्यक्ष गौतम दुगड़ सहित अनीता हिरण, प्रमिला गोखरू, अनीता सिंघवी, सुषमा कोठारी, सुमन दुगड़, पिस्ता झाबाक, विजया सुराणा, यशवंत सुतरिया, आनंदबाला तोडऱवाल, टीना मांडोत, समता चौधरी, सुमन बनवट, मीनाक्षी श्यामसुखा सहित बड़ी संख्या में मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41