It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नौगांवा में भागवत कथा कल से, निकलेगी 501 कलश की यात्रा, पहुंचने के लिए लगेगी बसे
By Lokjeewan Daily - 26-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में धर्मनगरी भीलवाड़ा की धरा पर एक बार फिर भक्ति, शक्ति और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम होने जा रहा है। श्री सांवरिया सेठ मंदिर ट्रस्ट नौगांवा के सान्निध्य में आगामी 27 मार्च से माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान (माधव गौशाला) में सात दिवसीय भागवत समरसता महोत्सव का शंखनाद होगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महोत्सव का श्रीगणेश 501 सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा उठाए गए मंगल कलशों और पारंपरिक लवाजमे के साथ होगा। महोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को सुबह 11 बजे चारभुजा मंदिर, नौगांवा से निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा से होगी। इस यात्रा में राजस्थानी संस्कृति के रंग निखरेंगे। जहाँ 501 महिलाएं चूँदड़ वस्त्रों में मंगल कलश धारण करेंगी, वहीं पुरुष वर्ग सफेद धोती-कुर्ता और पारंपरिक पगड़ी में मर्यादा का परिचय देंगे। गजराज, अश्व और ऊंटों के साथ बैंड-बाजे की धुन पर ठाकुरजी का रथ निकलेगा। बग्गी में विराजित महाराज श्री भक्तों को आशीर्वाद देंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की राह सुगम करने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों (सांगानेर, शास्त्री नगर, रामधाम आदि) से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों (कोटड़ी, माण्डल, हमीरगढ़ आदि) तक विशेष बसें संचालित की जाएंगी। यदि किसी शहरी क्षेत्र में 25-30 या ग्रामीण क्षेत्र में 50-60 श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, तो समिति द्वारा वहां नया पिक-अप पॉइंट बनाया जाएगा। इसके लिए सूची बनाकर मोबाइल नंबर 94134-30600 पर संपर्क किया जा सकता है। भंवरलाल दरगड व मधुसूदन बहेडिया ने बताया कि अनुष्ठान सुबह 8 (नवग्रह पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ), शोभायात्रा सुबह 11बजे  चारभुजा मंदिर से प्रस्थान करेगी। कथा  दोपहर 1 बजे से चलेगी। परिवहन के लिए बसे 27 मार्च को सुबह 9 बजे, शेष दिन सुबह 11 बजे बसें प्रस्थान करेंगी।  कार्यक्रम संयोजक मनीष बहेडय़िा एवं सोहनलाल गहलोत ने बताया कि कथा स्थल पर भक्तों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलश सज्जा की कमान माँ भारती समूह की अल्का जोशी व मंजू तंबोली संभाल रही हैं। सांवरिया सेठ का श्रृंगार प्रतिदिन कथा में होने वाले प्रसंग के आधार पर किया जाएगा। 

अन्य सम्बंधित खबरे