It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मिसेज गणगौर प्रतियोगिता में पायलबनी विजेता, झलकी उत्सव की रंगत
By Lokjeewan Daily - 26-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  शहर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित मिसेज गणगौर प्रतियोगिता एवं होली स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य मंगलाचरण नृत्य से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया। इसके बाद स्वागत नृत्य में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में लगभग 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पायल चौधरी को मिसेज गणगौर का खिताब दिया गया, जबकि डिंपल सिंघवी प्रथम रनरअप और अभिलाषा पानगढय़िा द्वितीय रनरअप रहीं। विजेताओं को ताज, सैश, मोमेंटो और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेस्ट हेयर स्टाइल का खिताब संगीता सुराणा को और बेस्ट मेहंदी का पुरस्कार अंजना सुराणा को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में रूपी देवी गर्ल्स कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. ज्योति वर्मा एवं सिटी कॉलेज की डायरेक्टर श्रीमती अपर्णा श्यामसुखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन में कई गणमान्य अतिथियों और महिला मंडल की सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।  

अन्य सम्बंधित खबरे