It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने पेंशन लाभ को लेकर सौंपा ज्ञापन, उठाई समान हक की मांग
By Lokjeewan Daily - 26-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के बैनर तले 7वें वेतन आयोग में पेंशनर्स को लाभ से वंचित रखने के विरोध में जिला शाखा द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम प्रेषित किया गया।
ज्ञापन में 25 मार्च को लोकसभा और राज्यसभा में पारित विधेयक के संदर्भ में पेंशनर्स को समान लाभ देने की मांग उठाई गई। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पहले मुखर्जी पार्क में एकत्रित हुए, जहां से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में लक्ष्मण सिंह राजावत, विक्रम सिंह, कन्हैयालाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, चिराग अली, शौकत अली, अनिल कुमार पंजाबी, भेरू सिंह, सत्यदेव त्रिपाठी सहित करीब 35 से 40 लोग मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे