It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भक्तिमयी स्वर लहरियों से गूंजा परिषद, माता के भजनों पर झूमीं महिलाएं
By Lokjeewan Daily - 26-03-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  शहर की भक्ति सरिता में उस समय नया प्रवाह नजर आया, जब भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा के तत्वावधान में संस्कार प्रकल्प के तहत माता के भजनों का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और शक्ति के संगम वाले इस कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भजनों की ऐसी अविरल धारा बहाई कि उपस्थित हर सदस्य मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की वंदना से हुई, जिसके बाद परिषद परिवार की महिलाओं ने एक से बढक़र एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं।श्रद्धा और उत्साह का आलम यह था कि भजनों की थाप पर महिलाएं खुद को झूमने से नहीं रोक पाईं। इस दौरान उमा मिश्रा, निर्मला नवाल, मोहिनी अग्रवाल, नीलम शुक्ला, रेखा राठौड़ और अनीता फेगड़े सहित करीब 50 महिलाओं ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन के अंत में परिषद की ओर से सभी महिलाओं को फलाहार एवं प्रसाद वितरित किया गया। 

अन्य सम्बंधित खबरे