
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। इस दौरान प्रताप नगर इलाके में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पांचों सटोरियों को राउंडअप कर सट्टे में यूज इलेक्ट्रोनिक आइटम व करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब को जब्त किया है।
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सटोरियों के किराए पर लिए बैंक अकाउंट में डेली 15 से 20 लाख रुपए आते थे।
इंडिया-आयरलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे थे
पुलिस ने बताया- सीएसटी को सूचना मिली थी कि प्रताप नगर इलाके के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में कुछ लड़के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे का करोबार कर रहे हैं। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फ्लैट की घेराबंदी कर दबिश दी। फ्लैट के अंदर मिले लड़के इंडिया-आयरलैंड के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते मिले। पुलिस टीम ने पांच आरोपी सट्टोरियों को हिरासत में लिया ।
पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 13 मोबाइल, 2 लेपटॉप व 2 हिसाब-किताब के रजिस्ट्रर जब्त किए। पुलिस को लेपटॉप की जांच में सट्टे से जुड़ा करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि दिल्ली निवासी रोलेक्स नाम का व्यक्ति किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था। उन बैंक अकाउंट्स में डेली क्रिकेट सट्टे के 15 से 20 लाख रुपए आते थे।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29