
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने जयपुर क्षेत्र और जयपुर प्रांत में संगठनात्मक बदलाव किए हैं। नई दिल्ली में हुई केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आनंद को जयपुर क्षेत्र (राजस्थान) का क्षेत्रीय संगठन मंत्री और सुभद्र पापड़ीवाल को जयपुर प्रांत का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जयपुर प्रांत के प्रचार-प्रसार प्रमुख गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया- विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की 2 दिवसीय बैठक 19 और 20 जुलाई को नई दिल्ली के तेरापंथ भवन, छतरपुर में हुई। बैठक में देशभर से केंद्रीय पदाधिकारी और प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। इसी दौरान संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई।
आनंद इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के पटना क्षेत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के बाद अब उन्हें जयपुर क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।
सुभद्र पापड़ीवाल पहले जयपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष थे। वे उद्योग जगत से जुड़े हैं और सीतापुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व यूकोरी के संस्थापक संरक्षक भी हैं। अब उन्हें जयपुर प्रांत का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02