
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
लोक संस्कृति, लोक परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध रंगों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जयपुर में ‘लोकमंथन यात्रा-जयपुर महानगर’ निकाली गई। गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन के बाद जलेबी चौक से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
उपमुख्यमंत्री एवं लोकमंथन-2026 आयोजन समिति की अध्यक्ष दीया कुमारी ने यात्रा रथ को रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी, प्रबुद्धजन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए।
यात्रा हवामहल, बड़ी चौपड़ और अल्बर्ट हॉल होते हुए महारानी कॉलेज पहुंची। यात्रा मार्ग को रंगोलियों से सजाया गया था। विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडलों और समाजजनों की ओर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
लोक परंपरा के ध्वज, लोक वाद्य, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यात्रा को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर किया।
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
Telegram और Discord के सीक्रेट ग्रुप्स पर राजस्थान पुलिस की डिजिट . . .
2026-09-28 12:51:58
पर्यटन की परिभाषा बदली है, अब लोग फोटो नहीं एक्सपीरियंस चाहते हैं . . .
2026-09-28 12:39:30
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36
मानसरोवर ब्राह्मण समाज का वार्षिक उत्सव आयोजित . . .
2026-09-28 12:49:18
जवाहर कला केन्द्र के साउथ विंग में जयपुर बुक फेस्टिवल का आयोजन . . .
2026-09-28 12:31:37