It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

झोटवाड़ा की कनेक्टिविटी को मिला कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का रोडमैप
By Lokjeewan Daily - 22-07-2025

ढाणी तक पहुंचेगी पक्की सड़क, 25 करोड़ से 65.23 किमी सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण
जयपुर।
 झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, और भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के अथक प्रयासों से सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कुल ₹35 करोड़ की लागत से 99.93 कि.मी. से अधिक सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण की स्वीकृतियाँ जारी की गई हैं।

₹10 करोड़ की लागत से नॉन-पैचेबल मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों की कुल लंबाई 34.70 कि.मी. है, जो लंबे समय से उपेक्षित थीं और अब ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से जोड़ेंगी।

नॉन पैचेबल मिसिंग लिंक के 34.70 कि.मी. सड़कों का राशि 10 करोड़ की लागत से इन जगहों में होगा निर्माण

1. करणसर रेनवाल सड़क से सेवा की ढाणी वाया बैणीया का बास तक, ग्राम पंचायत हिंगोनिया, पंचायत समिति जोबनेर, झोटवाड़ा, जयपुर
लम्बाई : 4 कि.मी.
राशि : 1.32 करोड़
ग्राम पंचायत : हिंगोनिया

2. बासड़ी कलां स्टैण्ड से गुमानपुरा सीमा (लगभग 2.50 किमी.) ग्राम पंचायत करणसर, पंचायत समिति जोबनेर, झोटवाड़ा, जयपुर
लम्बाई : 2.5 कि.मी.
राशि : 78 लाख
ग्राम पंचायत : करणसर

3. बस स्टैण्ड जोरपुरा से जोरपुरा सीमा तक वाया जगदीश शर्मा का मकान-काजू बाबा बलाई की ढाणी, ग्राम पंचायत जोरपुरा (सुन्दरियावास) पंचायत समिति जोबनेर
लम्बाई : 4 कि.मी.
राशि : 1.32 करोड़
ग्राम पंचायत : जोरपुरा सुन्दरियावास

4. गुढामान से काबरी डूंगरी
लम्बाई : 2.5 कि.मी.
राशि : 78 लाख
ग्राम पंचायत : कुड़ियों का बास

5. सांखलों का बास से भींखावास दुधवालों की ढाणी वाया मन्शा जाखड़ की ढाणी
लम्बाई : 2.5 कि.मी.
राशि : 70 लाख
ग्राम पंचायत : बस्सी नागा

6. बोबास से बामनियावास का नवीनीकरण कार्य
लम्बाई : 3.5 कि.मी.
राशि : 88 लाख
ग्राम पंचायत : बोबास, बस्सी झाझड़ा

7. पचकोड़िया लोहरवाड़ा (3/500 से 6/500 किमी.)
लम्बाई : 3 कि.मी.
राशि : 88 लाख
ग्राम पंचायत : लोहरवाडा

अन्य सम्बंधित खबरे