
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर, । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को लोकभवन में भारत दर्शन के अंतर्गत कश्मीर के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की आत्मा है कश्मीर। विविधता में एकता लिए भारत की संस्कृति प्रांतों की परम्पराओं, वहां के ऐतिहासिक स्थलों और प्रकृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि "भारत दर्शन" का अर्थ ही है, एक भारत श्रेष्ठ भारत से साकार होना। उन्होंने कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और वहां की परम्पराओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत की आत्मा है। हम सभी मां भारती के लिए सोच रखते हुए कार्य करें। दसवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, श्रीनगर के साथ आए इस "भारत दर्शन" प्रतिनिधिमंडल में कश्मीर के श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला, कुपवाड़ा आदि क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने राज्यपाल श्री बागडे से यात्रा और भारतीय संस्कृति को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजस्थान विधानसभा : सीरप विवाद पर सदन में हंगामा . . .
2026-02-03 12:58:23
राजस्थान विधानसभा : वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा अब 10 लाख रुपए . . .
2026-02-03 12:56:09
केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब, राजस्थान के व . . .
2026-02-02 12:40:20
1India Stonemart 2026 को लेकर ACS उद्योग शिखर अग्रवाल ने JECC सीत . . .
2026-02-03 13:00:14
जयपुर में रविवार रात एक चलती कार में आग लगने से दहशत . . .
2026-02-02 12:57:37
सड़क पर जाम से मिलेगी राहत:आज से हाईकोर्ट से स्टेच्यू सर्किल तक न . . .
2026-02-02 12:55:41