मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 21 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
जयपुर

राजस्थान हाईकोर्ट में RCAके चुनाव परिणाम मामले की फाइनल सुनवाई अब 7 दिसंबर को

ल

लोकजीवन संवाददाता

20 नवम्बर 2026, 04:14 PM 2 मिनट में पढ़ें

राजस्थान हाईकोर्ट में RCAके चुनाव परिणाम मामले की फाइनल सुनवाई अब 7 दिसंबर को

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव परिणाम का इंतजार और बढ़ गया है। राजस्थान हाईकोर्ट में मामले की फाइनल सुनवाई अब 7 दिसंबर को होगी।कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी नोटिस जारी किया है। RCA चुनाव के लिए 29 सितंबर को वोटिंग हुई थी, लेकिन परिणाम अब तक घोषित नहीं हुए हैं।

मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने मामले से जुड़े सभी संबंधित पक्षकारों से कहा है यदि किसी ने जवाब पेश नहीं किया है तो वे पेश कर दें।इसके साथ ही कोर्ट ने मेघा गौड़ की पक्षकार बनने की अर्जी स्वीकार कर ली। मेघा गौड़ ने सुप्रीम कोर्ट में आरसीए के चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाए गए थे।

उनका कहना था कि मतदाता सूची में किसी महिला मतदाता और उम्मीदवार को जगह नहीं मिली है।इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए के परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी थी और हाईकोर्ट को तमाम मुद्दों पर सुनवाई करने के लिए कहा था।

हाईकोर्ट ने आज आरसीए चुनावों के मामले में BCCI को नोटिस जारी करके जवाब मांगा हैं। इसके साथ ही प्रशासक भास्कर ए सावंत ने शपथ पत्र पेश करके बताया कि अदालत के निर्देशों की पालना करते हुए 29 सितंबर 2026 को आरसीए चुनाव के लिए मतदान करा दिया गया है।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया अभी रुकी हुई है।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के 4 साल बाद चुनाव हुए थे। 20 सिंतबर को वोटिंग हुई थी, लेकिन मतदान से पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करके आदेश जारी करने को कहा था।

RCA में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य चुने जाने हैं। कुल 38 में 35 वोटर ने वोट दिए थे। जिसे सील पैक करके रख दिया गया था। छह पदों पर कुल 11 प्रत्याशी उतरे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें