
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
साहित्य अकादमी ने 2025 के वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा करते हुए राजस्थानी साहित्य के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनके कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। वहीं हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया को उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा 16 मार्च 2026 को की गई। पुरस्कार विजेताओं को 31 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। जितेन्द्र सोनी ने कहा कि जिस मिट्टी में मैं पला-बढ़ा, जिसकी भाषा की मिठास ने मेरे कानों में मिश्री घोल दी, जिस भाषा का इतना समृद्ध इतिहास, व्याकरण, शब्दकोश और साहित्य का भंडार है। उसी राजस्थानी भाषा में लिखी मेरी पुस्तक पर मिला यह पुरस्कार मैं उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं, जिनसे मैंने राजस्थानी भाषा का ककहरा सीखा।
उन्होंने कहा कि आइए, हम सब अपनी भाषा को सम्मान दें। हमारी भाषा व्यवहार और व्यापार की भाषा बनी रहे। दुनिया की अन्य भाषाओं की तरह हमारी भाषा की प्रतिष्ठा भी दिन-दूनी, रात-चौगुनी बढ़ती रहे, यही कामना रहेगी।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46