
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल की ओर से प्रस्तुत इस भव्य नाटक का निर्देशन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने किया। नाटक में 100 से अधिक कलाकारों ने अपनी सशक्त अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नाटककार आसिफ अली ने पौराणिक कथा को समकालीन संदर्भों से जोड़ते हुए इसे एक नई दृष्टि प्रदान की। नाटक की शुरुआत ही एक गहरे प्रश्न से होती है, हम कला और साहित्य पर मंथन क्यों करें? और इसका उत्तर पूरे नाटक के अंत में दर्शकों के सामने उभरकर आता है।
निर्देशक चित्तरंजन त्रिपाठी का निर्देशकीय कौशल पूरे मंचन में स्पष्ट दिखाई दिया। बड़े स्क्रीन और आकर्षक दृश्य-परिकल्पना के माध्यम से प्रस्तुत किए गए दृश्य दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ते हैं। संगीत और मंच सज्जा ने नाटक को और अधिक जीवंत और गतिशील बना दिया। शुरुआत से अंत तक नाटक की ऊर्जा बरकरार रही, जिससे दर्शक पूरी तरह उससे जुड़े रहे।
राज्य में इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए तीन नई पॉलिसी लॉन्च . . .
2026-03-18 15:12:04
28 आईएएस,9 आईपीएस को चुनावी राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया . . .
2026-03-18 15:09:13
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को डिलीट की मानद उपाधि से . . .
2026-03-18 15:20:28
जवाहर कला केंद्र में नाटक ‘समुद्र मंथन’ का प्रभावशाली मंचन किया . . .
2026-03-18 15:17:01
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46