
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए झालाना स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) को भेजी गई थी।
ई-मेल में दावा किया गया कि पासपोर्ट ऑफिस में बम के जरिए विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। तुरंत दोनों स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई
अब तक हुई जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। धमकी के बाद पासपोर्ट कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।
पासपोर्ट विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। तकनीकी स्तर पर जांच जारी है।
हर एंगल से जांच की जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल किस लोकेशन और डिवाइस से भेजा गया।
SI भर्ती-2021 पर हाईकोर्ट की अंतिम मुहर : रद्द रहेगी पूरी भर्ती प . . .
2026-04-04 18:06:37
रेलवे परिसंपत्ति, प्रमुख सड़कों और चारागाह भूमि में वृक्षारोपण करे . . .
2026-04-04 18:02:53
SI भर्ती परीक्षा- ओवरएज 713 अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल . . .
2026-04-03 17:19:24
जयपुर के रामनिवास बाग से रियासतकालीन चंदन के पेड़ों की चोरी के मा . . .
2026-04-04 18:15:14
पत्नी की हत्या कर शव के पास रातभर बैठा रहा:पति ने चाकू से गला रेत . . .
2026-04-04 18:12:20
मुख्य सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अब अर्ली वार्निंग और . . .
2026-04-03 17:24:40